Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कम लागत में स्वास्थ्य वर्धक उत्पादन के लिए प्राकृतिक खेती उत्तम: बंटी विवेक साहू

कम लागत में स्वास्थ्य वर्धक उत्पादन के लिए प्राकृतिक खेती उत्तम: बंटी विवेक साहू
कृषि जगत
20-Jun-26
किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत प्राकृतिक खेती पर चौरई में आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए सांसद

छिंदवाड़ा

किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत चौरई में प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, इसके लाभ एवं कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि सांसद बंटी विवेक साहू थे, उन्होंने कार्यशाला में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए प्राकृतिक खेती के महत्व और उससे होने वाले लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।  

कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह खेती की ऐसी पद्धति है, जिससे किसान कम लागत में स्वास्थ्य वर्धक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं और भूमि की गुणवत्ता को लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।  यह प्रसन्नता का विषय है कि चौरई के किसान प्राकृतिक खेती की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जिले में लगभग 5000 एकड़ भूमि में किसान  प्राकृतिक खेती कर रहे हैं, जो एक सकारात्मक बदलाव है। प्राकृतिक खेती से जहां मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, वहीं स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर एवं सुरक्षित खाद्यान्न का उत्पादन होता है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यशाला में उपस्थित किसानों से अपील करते हुए कहा कि कार्यशाला में आप लोगों को प्राकृतिक खेती के संबंध में जो भी जानकारी एवं अनुभव प्राप्त हुये है उसे अपने गांव एवं आसपास के अन्य किसानों तक जरूर पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक किसान प्राकृतिक खेती के लाभों को समझकर इसे अपना सकें। कार्यशाला को पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, जिला भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी सहित अन्य अतिथियों और कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगांव के वैज्ञानिकांे ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे प्रमुखजन

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी लखन वर्मा, चौरई नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पूणिमा जैन, चांद नगरपालिका अध्यक्ष दानसिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला मंत्री स्मृति यादव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरोज रघुवंशी, जिला पंचायत सदस्य रिषी वर्मा, जनपद सदस्य रिक्खीराम वर्मा, रहेश वर्मा, टीकाराम वर्मा, मोनू शर्मा, मान सनोडिया, जितेन्द्र चौरे, श्रीराम चौरसिया, सिध्दांत दुबे, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, युवा मोर्चा के छिंदवाड़ा नगर अध्यक्ष बिटटू मंडराह, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप रघुवंशी, धर्मेन्द्र मिगलानी, मेरसिंह चौधरी, राहुल वसूले, वीरेन्द्र पटेल, डॉ.वीजेन्द्र ठाकुर, सत्यनारायण चौरिया, मदन पाल, संतोष पाल, बलवंत वर्मा सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
Share News On