Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मिलावट को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट, दुकानों से लिए गए नमूने

मिलावट को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट, दुकानों से लिए गए नमूने
छिंदवाड़ा
01-Nov-26
मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

25 खाद्य पदार्थों के नमूने जप्त

छिन्दवाडा अपडेट

संपूर्ण प्रदेश में संचालित मिलावट से मुक्ति अभियान एवं आगामी दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला छिंदवाड़ा द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की लगातार जांच की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस छिंदवाड़ा शहर, हर्रई एवं पांढुर्णा तहसीलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की अलग-अलग टीमों द्वारा औचक निरीक्षण किए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा द्वारा छिंदवाड़ा शहर के न्यू पवार टी हाउस चंदनगांव , पवार होटल नागपुर नाका, शिव शंभू ट्रेडर्स गांधीगंज, बीकानेर मिष्ठान कारखाना गुरैया एवं जय दुर्गे मार्ट गुरैया का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान इन प्रतिष्ठानों से मावा, मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों सहित कुल 11 नमूने जप्त किए गए।

इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार घाघरे की टीम द्वारा हर्रई में मां चामुंडा बीकानेर स्वीट्स, त्रिपति स्वीट्स, कान्हा स्वीट्स एवं बीकानेर स्वीट्स का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अंजीर बर्फी, गुलाब जामुन सहित कुल 10 खाद्य पदार्थों के नमूने जप्त किए गए। 

पांढुर्णा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रूपराम सनोडिया द्वारा के आई मावली भोजनालय, होटल, हरिहर होटल, राजू समोसा भंडार एवं न्यू इंदौर सेव भंडार बस स्टैंड का निरीक्षण कर 04 खाद्य पदार्थों के नमूने जप्त किए गए। इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा संचालित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही मावा, मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों की जांच भी की गई।

इसी क्रम में आज खाद्य सुरक्षा दल द्वारा गांगीवाड़ा स्थित बीकानेर मिष्ठान एवं दीक्षित होटल का निरीक्षण कर मावा, जलेबी, मिल्क केक एवं पेड़ा के नमूने संग्रहित किए गए। इसी प्रकार अमरवाड़ा में नेमा स्वीट्स, आराधना स्वीट्स, वर्मा स्वीट्स, बीकानेर स्वीट्स, सांवरिया सेठ स्वीट्स एवं जैन स्वीट्स में चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से दूध एवं दूध से बने पदार्थों, नमकीन, खोवा, मिठाई, जलेबी एवं मावा की मौके पर ही स्पॉट टेस्टिंग की गई। स्पॉट टेस्टिंग के दौरान खाद्य पदार्थों के अवमानक पाए जाने पर तत्काल संबंधित खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर अन्य आवश्यक जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजे गए हैं। 

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कलेक्टर के निर्देशन में जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं मिलावट पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई जारी रखी जाएगी। खाद्य प्रतिष्ठानों से जप्त किए गए सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
Share News On

जीवन में ऐसी कोई चीज नहीं है जिससे डरा जाये जरूरत केवल उसे समझने की है.!