Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मत्स्य पालन को बढ़ावा देने मछली फिंगरलिंग्स का किया वितरण

मत्स्य पालन को बढ़ावा देने मछली फिंगरलिंग्स का किया वितरण
कृषि जगत
27-Sep-26
छिन्दवाडा

जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने एवं मत्स्य उत्पादकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से गत दिवस आत्मा योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय मछली फिंगरलिंग्स वितरण कार्यक्रम का आयोजन मत्स्य पालन विभाग छिंदवाड़ा के जिला कार्यालय में किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड छिंदवाड़ा, चौरई, बिछुआ, जुन्नारदेव एवं सौंसर के चयनित मत्स्य उत्पादकों को मत्स्य विभाग के माध्यम से मछली फिंगरलिंग्स का वितरण किया गया। फिंगरलिंग्स के वितरण से जिले में मत्स्य पालन को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही मत्स्य उत्पादकों को मत्स्य उत्पादन एवं आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में परियोजना संचालक आत्मा धीरज ठाकुर, उप परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती प्राची कौतू एवं सहायक संचालक मत्स्य श्रीमती नीलम नर्रे उपस्थित थीं। साथ ही संबंधित विकासखंडों के आत्मा बीटीएम एवं एटीएम भी उपस्थित थे। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा मत्स्य उत्पादकों को वैज्ञानिक एवं उन्नत मत्स्य पालन तकनीकों, तालाब प्रबंधन तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। आत्मा योजना के माध्यम से कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन जैसी सहायक गतिविधियों को बढ़ावा देकर कृषकों एवं मत्स्य उत्पादकों की आय में वृद्धि तथा आजीविका के अतिरिक्त अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Share News On