Home News Helpline Classified Jobs About Contact

ईमानदार लेखक, निष्पक्ष पत्रकारिता एवं प्रकृति के चिंतक थे दीनदयाल जी

ईमानदार लेखक, निष्पक्ष पत्रकारिता एवं प्रकृति के चिंतक थे दीनदयाल जी
छिंदवाड़ा
27-Sep-26

बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने मनाई प. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

छिंदवाड़ा

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बी.एस.डब्ल्यू. एवं एम.एस.डब्ल्यू. की रविवार की कक्षा के उपरांत में एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती प्रधानमंत्री एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय छिंदवाड़ा में हर्षाेल्लास से मनाई गई। सर्वप्रथम समस्त अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में जिला समन्वयक अखिलेश जैन ने कहा कि आज हम एक ऐसे महापुरुष की जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने राजनीति को केवल सत्ता नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना। उनका एकात्म मानववाद आज के बी.एस.डब्ल्यू., एम.एस.डब्ल्यू. के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। हमारा यह कार्यक्रम भी अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित है। आप सभी छात्र मध्यप्रदेश में सामाजिक बदलाव के असली वाहक हैं। 

कार्यक्रम को समाजसेवी विनोद तिवारी श्रीमती लता नागले, श्रीमती तृप्ति सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बी.एस.डब्ल्यू., एम.एस.डब्ल्यू. के विद्यार्थियों ने भी पंडित जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर पूर्व छात्रा कामिनी कहार ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि हम जो भी प्रोजेक्ट, फील्ड वर्क करेंगे उसमें अंत्योदय और एकात्म मानववाद की झलक होगी और शासकीय योजनाओं को कागज से निकालकर आखिरी व्यक्ति तक ले जाएंगे। आभार प्रदर्शन परामर्शदाता आशीष साहू ने किया।

Share News On