Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त दबिश

अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी एवं पुलिस की संयुक्त दबिश
क्राइम
07-Oct-26
03 प्रकरण दर्ज, 30 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2010 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद

छिन्दवाडा अपडेट

जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त चौरई के अंतर्गत बिछुआ क्षेत्र के ग्राम सिंगारदीप, खमरा एवं चोरबतरी में आबकारी विभाग एवं पुलिस बल द्वारा अवैध शराब के अड्डों पर दबिश देकर कार्यवाही की गई।

03 प्रकरण दर्ज, हाथ भट्टी मदिरा और महुआ लाहन बरामद

कार्यवाही के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 03 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। मौके से कुल 30 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 2010 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। महुआ लाहन का नमूना लेकर शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया।

आबकारी एवं पुलिस बल की संयुक्त कार्यवाही 

कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जी. एल. मरावी, वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश सिंघल, उपनिरीक्षक नरेंद्र नागेश, आबकारी प्रधान आरक्षक राजकुमार यदुवंशी, आरक्षक राजकुमार सरयाम, सुश्री सोनाली वरकड़े एवं सुश्री भारती मरकाम तथा पुलिस थाना बिछुआ से आरक्षक सुमित बैस एवं पप्पी बरखाने उपस्थित थे।
Share News On