Home News Helpline Classified Jobs About Contact

विश्व आदिवासी दिवस पर जिले भर में हुए आयोजन

विश्व आदिवासी दिवस पर जिले भर में हुए आयोजन
छिंदवाड़ा
09-Aug-26
जल, जंगल, जमीन और परंपराओं के संरक्षण का दिया संदेश

विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उमड़ा उत्साह

छिंदवाड़ा

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।  आदिवासी समाज द्वारा उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदियों से जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले आदिवासी समाज के योगदान को नमन करते हुए समाजजनों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और लोक जीवन की झलक देखने को मिली। पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन और पर्यावरण संरक्षण आदिवासी संस्कृति की विशिष्ट पहचान रही है।

मोहखेड़ में आयोजित कार्यक्रम में सौंसर विधानसभा के विधायक विजय रेवनाथ चौरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहखेड़ अध्यक्ष रघुवीर मोहने, ग्राम सिल्लेवानी सरपंच इमला वाडिवा, योगेश राजनकर, बंटी फटिंग, कैलाश डोंगरे, राजू वाडिवा, राजेश मरकाम सहित आदिवासी समाज के अनेक साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं समाजजनों की सहभागिता रही।

इधर जुन्नारदेव में भी आज विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त को नगर पालिका क्षेत्र के अतिरिक्त जुन्नारदेव विशाला दांतला चिखलमऊ आलीवाडा मोरकुण्ड गारादेही ऐसे दर्जनों ग्रामो के लोगो ने स्थानीय नेहरू स्टेडियम मे एकत्रित होकर वहां से हजारों की संख्या मे लोग युवक युवतियाँ बच्चों ने विशाल रैली के साथ विविध प्रकार की मनमोहक झांकी के साथ ही डी जे बाजे की थीम पर थिरकते नजर आए! रैली नेहरू स्टेडियम से निकल कर डॉ भीमराव अम्बेडकर चौक पहुंची जहाँ क्षेत्रीय विधायक सुनील उईके व उनके सैकड़ो समर्थकों ने पुष्पगुच्छ की बरसा कर रैली का अभिवादन किया! रैली का डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी चौक आने पर नगर पालिका परिषद ने पुष्पगुच्छ से स्वागत कर रैली क अभिनन्दन किया इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोड़े थाना प्रभारी जे मसराम सीएमओ श्रीमती नेहा धुर्वे विष्णु शर्मा (काकाजी) पार्षद क्रमशः प्रमोद बन्देवार राजेन्द्र सूर्यवंशी संजय जैन अमित यादव भाजपा नेता बूटा चटर्जी सपना पाल महेंद्र सूर्यवंशी शानू खान संतु बन्देवार अक्कू यादव आदि और नगर पालिका अमला उपस्थित था!

जिले के अन्य अंचलों में हर्रई, अमरवाड़ा चांद, बिछुआ, खमारपानी, दमुआ, तामिया सहित अन्य क्षेत्रों में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।

Share News On