Home News Helpline Classified Jobs About Contact

चौरई के कलकोटी गांव की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण

चौरई के कलकोटी गांव की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण
छिंदवाड़ा
25-Aug-26
ओबीसी महासभा ने कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

छिंदवाड़ा

ओबीसी महासभा मंगलवार को तहसील चौरई के ग्राम कलकोटी में शासकीय भूमि एवं जंगल की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और वहां किए गए निर्माण को लेकर जिला कलेक्टर छिंदवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। महासभा के जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा ने जानकारी देते हुुये बताया कि ग्रामवासियों के अनुसार ग्राम कलकोटी में स्थित शासकीय भूमि, खसरा नंबर 342/1, रकबा लगभग 13.579 हेक्टेयर, सहित जंगल की भूमि पर कथित रूप से कब्जा कर मुख्यमंत्री आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भवन निर्माण किया गया है। इतना ही नहीं उक्त भूमि पर अवैध रूप से प्लाट काटकर विक्रय किये जा रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा रोवर मशीन से सीमांकन कराकर कथित दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। 

आवेदक रविशंकर वर्मा, निवासी ग्राम कलकोटी, तहसील चौरई ने बताया कि इस मामले में एसडीएम चौरई के समक्ष पूर्व में आवेदन प्रस्तुत किया गया था आवेदन पर स्थल पर अतिक्रमण पाए जाने की स्थिति में उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन आरोप है कि अब तक उक्त आदेश का पालन नहीं हुआ है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि हल्का पटवारी एवं आर.आई. द्वारा रोवर मशीन से सीमांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई और भूमि को दोनों भाइयों की निजी भूमि बताया जा रहा है। ओबीसी महासभा छिंदवाड़ा के जिला अध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर शासकीय एवं जंगल भूमि का विधिवत सीमांकन कराकर अवैध  अतिक्रमण तत्काल हटाने की मांग की । इस अवसर पर लोधी विपिन वर्मा, संजय विश्वकर्मा, भोलाराम, रवि वर्मा, अंकित वर्मा, आसाराम वर्मा सहित ग्रामवासी सहित ओबीसी महासभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
Share News On