Home News Helpline Classified Jobs About Contact

कांग्रेस सेवादल ने संस्थापक डॉ. एन.एस. हार्डिकर की पुण्यतिथि मनाई

कांग्रेस सेवादल ने संस्थापक डॉ. एन.एस. हार्डिकर की पुण्यतिथि मनाई
राजनीति
25-Aug-26
संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों का किया सम्मान

छिंदवाड़ा

जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा मंगलवार को राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डिकर की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। डॉ एन एस हार्डिकर कि पुण्यतिथि 26 अगस्त को है लेकिन बुधवार को मिलाद-उन-नबी ईद होने कि वजह से कार्यक्रम एक दिन पूर्व किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुरेश कपाले प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिला कांग्रेस सेवादल द्वारा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले महिला एवं पुरुष पदाधिकारियों का उपहार भेंट कर सम्मान किया गया। 

इस दौरान दक्षिण उप ब्लॉक अध्यक्ष देशराज बारस्कर, महिला कांग्रेस सेवादल जिला उपाध्यक्ष शिंदु यादव, जिला महासचिव अधिवक्ता कीर्ति तिवारी और वार्ड क्रमांक 38 की अध्यक्ष रामशिला उईके को संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने पर उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आभार कांग्रेस सेवादल प्रभारी राकेश मरकाम ने व्यक्त किया। इस अवसर पर हेमंत राजपूत, नगर अध्यक्ष बलराम सिंह चौहान, गजेन्द्र इंदोरकर, विक्रम वंदेवार, शाकिर मंसूरी, संजय विश्वकर्मा, देवेन्द्र लोखंडे, मनोज पांडे, निशा गोहिया, महजबीं खान, प्रेमलता उईके, रविना कोचे, रश्मी धुर्वे, कनिजा कुरैशी, तन्नु कुमरे, सन्नो कुमरे, शांति उईके सहित कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बुधवार को स्वच्छता अभियान

कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. एनएस हार्डिकर की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा आज 26 अगस्त बुधवार को स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान सुबह 8 बजे पातालेश्वर स्थित मोक्षधाम के शिव मंदिर परिसर में होगा। स्वच्छता अभियान में कांग्रेस सेवादल, नगर कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस सेवादल एवं कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष दीपक वाजपेयी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है।
Share News On