हर बूथ पर आयोजित हो मन की बात कार्यक्रम: लीला बजोलिया
राजनीति
25-Aug-26
गुलाबरा मंडल 4 में शक्ति केंद्र वार्ड क्रमांक 48 में आयोजित हुई कामकाजी बैठक

छिंदवाड़ा
भाजपा गुलाबरा नगर मंडल 4 अंतर्गत मंगलवार को शक्ति केंद्र वार्ड क्रमांक 48 में कामकाजी बैठक आयोजित हुई । बूथ नंबर 12 के अध्यक्ष दीपक राऊत के निवास पर आयोजित बैठक में गुलाबरा नगर मंडल 4 अध्यक्ष श्रीमती लीला बजोलिया मुख्य रूप से उपस्थित थीं ।
बैठक में श्रीमती बजोलिया ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने में प्रत्येक वार्ड और बूथ के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है । सभी कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी भी है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक पहुंचाएं । इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी कराएं । श्रीमती बजोलिया ने कहा कि हर माह अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर आयोजित किया जाए ।
बैठक में गुलाबरा नगर मंडल 4 उपाध्यक्ष नीरज वर्मा, ममता डोंगरे, मंत्री विशाल कराड़े, मीडिया प्रभारी शक्ति सिंह चौधरी, वार्ड संयोजक देवी सिंह चौरिया, बूथ अध्यक्ष दीपक राऊत, विक्की रायसने, अंकुर बिसंदरे, असरब कुमरे, बीएलए राजेश वाईकर, विकास बिसंदरे, पंकज साहू, विजेन्द्र भार्गव, कमल वाजपेई, चौतराम पाल, रामलखन दीक्षित, महेश चंद्र बड़ोनिया, उदयभान शाह उईके, संजू भार्गव, ओ पी भार्गव, अशोक तिवारी, पुरूषोत्तम भार्गव, शत्रुघ्न साहू, धीरेन्द्र वर्मा, रामराज सूर्यवंशी, राहुल कुमरे, वीरेन्द्र शुक्ला आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।