नई आबादी, लालबाग, रामबाग आदि क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई रहेगी बंद
छिंदवाड़ा
29-Apr-26
छिन्दवाडा
म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी छिंदवाड़ा (शहर संभाग) के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत 11 के.व्ही. नई आबादी फीडर पर मानसून पूर्व रख-रखाव कार्य के कारण 30 अप्रैल 2026 गुरूवार को संबंधित सभी क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रातः 7 से 11 बजे तक बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल 2026 को छिंदवाड़ा शहर संभाग के अंतर्गत आने वाले 11 के.व्ही. नई आबादी फीडर से प्रभावित क्षेत्र पीजी कॉलेज, इंद्रपुरी, नरसिंहपुर नाका, नई आबादी, हलदुलकर, जैन मंदिर, सिवनी प्राणमोती रोड, गणेश कॉलोनी, संकट मोचन, होटल अभिमन्यु, खुशी रजवाडा लॉन, स्टेट बैंक कॉलोनी, निरजादेवी कॉलोनी, कन्या शिक्षा परिसर, पॉलीटेक्निक कॉलेज, केन्द्रीय विद्यालय, एसपी ऑफिस, श्रीवास्तव कॉलोनी, रामबाग, इंदिरा नगर ए श्रीवास्तव कॉलोनी, कृष्णा मंदिर, पूजा सिवि लॉन व सिवनी प्राणमोती आदि संबंधित क्षेत्रों की विद्युत सप्लाई प्रातः 7 से 11 बजे तक बाधित रहेगी। इस आवश्यक कार्य के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार यह समयावधि बढ़ाई या घटाई जा सकती है। बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये 1912 टोल फ्री नंबर डायल किया जा सकता है।