निगम अमले की लापरवाही से खाक हो गई लाखों की सामग्री
छिंदवाड़ा
08-Sep-25
पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सांसद नकुलनाथ और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जताया दुख
छिन्दवाड़ा
शहर के प्रतिष्ठित अहिंसा टेंट हाउस में आग लगने की घटना पर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी अप्रिय घटना की पुर्नावृत्ति ना हो इस हेतु ठोस व कारगर कमद उठाए जाएं। श्रीनाथ ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से दूरभाष पर चर्चा कर हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।

अहिंसा टेंट हाउस पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने निगम के यंत्र और तंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता से तमाम तरह के टैक्स से झोली भरने वाले निगम के पास आग बुझाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं होना, बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। श्री ओकटे ने आगे कहा कि नगर पालिक निगम के अमले की लापरवाही से लाखों की सामग्री राख में तब्दील हो गई। तकनीकी खामियों के साथ ही दमकल पर सवार कर्मचारी भी सुस्त रहे, जिसके चलते आग पर काबू पाने में दो घण्टे से भी अधिक का समय लग गया। नतीजन अहिंसा टेंट हाउस आग और निगम की लापरवाही की भेंट चढ़ गया।
अहिंसा टेंट हाउस के संचालक व परिवारजनों से चर्चा के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के समक्ष यह बात आई कि आग लगने के उपरांत नगर पालिक निगम से दो दमकल पहुंची जिसमें से पहली दकम का पाइप फटा हुआ था, दूसरी दमकल में सीढियां नहीं थी, पाइप बदला नहीं जा रहा था, तो प्रेशर भी नहीं बन पाया। एक दमकल का चालक होश में नहीं था यह भाजपा शासित निगम के हाल है। अंत में कांग्रेस शासित चांदामेटा नगर पालिका से दमकल पहुंची जिसने आग पर काबू पाया, इसके पीछे की वजह है कांग्रेस के नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद बिजौलिया की सजगता, जिन्होंने जनता की सुरक्षा के लिए सब कुछ चुस्त और दुरुस्त रखा हुआ है।
जिले का प्रशासनिक मुखिया घुमा रहा था लठ
श्री ओकटे ने आगे कहा कि आग लगने की घटना के उपरांत मौके पर पहुंचे जिले के प्रशासनिक मुखिया व्यवस्थाएं बनाने व आग पर काबू करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बजाए हाथों में लठ लेकर घूमा रहे थे, अहिंसा टेंट हाउस के संचालकों से धक्का मुक्की करने से भी बजा नहीं आए। श्री ओकटे ने जारी बयान में आगे कहा कि यह जिले के प्रशासनिक मुखिया को शोभा नहीं देता, उनका ऐसा बर्ताव निंदनीय है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे, आशीष त्रिपाठी व कांग्रेस पार्षद टिंकू राय सहित समस्त कांग्रेस के जनप्रतिनिधिगण व कार्यकर्तागण मौके पर पहुंचे और पीडित परिवार से भेंट की। गत रात्रि आग लगने की सूचना के पश्चात भी कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने आग बुझाने में पूरी मदद की।