32 सामुदायिक भवन के लिए अब तक 7 करोड़ 62 लाख स्वीकृत
छिंदवाड़ा
08-Sep-25
सांसद विवेक बंटी साहू ने छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में दिलाई स्वीकृति
छिंदवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू से छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा जिले में भ्रमण के दौरान ग्रामीणजनों और जनप्रतिनिधियों के द्वारा लंबे समय से सामुदायिक भवनों की मांग हो रही थी। जिसे देखते हुए सांसद श्री साहू के द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल से लगातार मुलाकात और चर्चा के बाद छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा में 32 सामुदायिक भवनों की सौगात दोनों जिलेवासियों को दिलाई थी। छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा में 7 करोड़ 62 लाख की लागत से इन 32 सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जा रहा है। गांवों में सामुदायिक भवन बन जाने से सार्वजनिक आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य आयोजनों को करने में ग्रामीणों को सुविधा हो सकेगी। सांसद श्री साहू की मांग पर पंचायत राज संचालनालय भोपाल ने भी उक्त निर्माण कार्याे की स्वीकृति प्रदान कर दी थी।

रामाकोना में सामुदायिक भवन के लिए स्वीकृत किए 5 लाख
सांसद बंटी विवेक साहू ने रामाकोना में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख की राशि अपनी सांसद निधि से स्वीकृत की है। उक्त राशि से रामाकोना में सामुदायिक भवन का निर्माण किया जायेगा। विदित हो कि सांसद श्री साहू के प्रयासों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा में 7 करोड़ 62 लाख की लागत से 32 सामुदायिक भवनों की स्वीकृति पिछले दिनों प्रदान की थी। जिसमें से कुछ भवनों का निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है। उक्त भवनों के बन जाने से क्षेत्रवासियों को सामाजिक और अन्य कार्यक्रम करने में सुविधा हो सकेगी।
सांसद श्री साहू ने पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, पांढुर्णा जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़ और मंडल अध्यक्ष नामदेव पाल की अनुशंसा पर सांसद श्री साहू ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 5 लाख की राशि स्वीकृत कर दी है। अब जल्द ही रामाकोना में सामुदायिक भवन बन सकेगा। सामुदायिक भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किये जाने पर रामाकोना के वरिष्ठ नागरिक सुरेश भानगे, जगन्नाथ गौतम, दयाराम पातुरकर, राजेन्द्र रूंघे, विनोद गौतम, नारायण खंडाईत, अन्नाजी धुन्डे, ज्ञानेश्वर रूंघे, जगदेव गुर्वे, विनोद पातुरकर, अशोक भानगें सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।