कमलनाथ व नकुलनाथ के प्रयासों से रोटरी को मिली सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस
स्वास्थ्य
28-Sep-26
जिला मुख्यालय स्थित आनंद अस्पताल से संचालित होगी एम्बुलेंस

छिन्दवाड़ा अपडेट
नर सेवा से ही नारायण सेवा का भाव रखने वाले मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी के अथक व सतत प्रयासों से एम्बुलेंस रोटरी क्लब को प्रदान की गई। रोटरी क्लब से जिला मुख्यालय स्थित आनंद हॉस्पिटल को राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सौंपी। कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने हरी झंडी दिखाकर उसे रवाना किया।
एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस एक चलती-फिरती आईसीयू की तरह होती है जो गम्भीर रूप से बीमार अथवा घायल मरीजों को अस्पताल लेकर जाते समय रास्ते में उन्नत चिकित्सा व जीवन रक्षक देखभाल प्रदान करती है। वर्तमान समय में सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसकी पूर्ति कमलनाथ जी एवं नकुलनाथ जी के विशेष आग्रह पर आईटीसी ने प्रदान की है। जिसका संचालन जनहित में आनंद अस्पताल की ओर से किया जावेगा। राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं नेताद्वय के सेवाभाव व जनहित में सतत रूप से दिए जा रहे निस्वार्थ सहयोग पर नारे लगाते हुए एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
एम्बुलेंस प्रदान करते समय पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी, कार्य. अध्यक्ष सुरेश कपाले, संगठन महासचिव गुरूचरण खरे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो, जिला महिला कांग्रेस प्रभारी मंजू बैस, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव, नेता प्रतिपक्ष हंसा अम्बर दाढ़े, मनीष पांडे, पुष्पेन्द्र चौधरी, शैलेन्द्र उर्फ शैलू सेंगर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती दीपा यादव, राहुल मालवी, प्रबल सक्सेना, नदीम अहमद, दिगम्बर ठाकरे, अपेक्षा सूर्यवंशी, एकलव्य यहाके, मुकेश उपाध्याय, नारू सोनी, अर्जुन बघेल सहित कांग्रेस के पार्षदगण सहित कांग्रेस के समस्त विभाग, प्रकोष्ठ व अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
आम जनों को अब सुगमता से उपलब्ध होगी एडवांस कार्डियाइक एम्बुलेंस
छिंदवाड़ा में सुगमता से हृदय रोगियों जन सामान्य लोगों को सुगमता से कार्डियाइक एम्बुलेंस उपलब्ध हो सके इसको ध्यान में रखते हुए सोमबार को रोटरी भवन में टेक्नीको एग्री साइंसेस लिमिटेड के सौजन्य से रोटरी क्लब ट्रस्ट के माध्यम से एक एडवांस कार्डियाइक एम्बुलेंस का शुभारंभ किया गया, टेक्नीको ग्रुप के बिजनेस हेड सुनील अत्री ने एम्बुलेंस की चाबी रोटरी क्लब छिंदवाड़ा ट्रस्ट के अध्यक्ष रो संदीप सिंह चंदेल एवं सभी रोटरी सदस्यों को सौंपी। इसके साथ ही एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर टेक्नीको एग्री साइंसेस के बिजनेस हेड सुनील अत्री,जोनल हेड अमित मंगला ,क्षेत्रीय इंचार्ज नितेश पाटनकर, आनंद हॉस्पिटल से रत्नेश रघुवंशी, रो विनोद तिवारी, रोटरी क्लब छिंदवाड़ा ट्रस्ट के अध्यक्ष रोटे संदीप सिंह चंदेल, सचिव अर्पित नेमा कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा अध्यक्ष विनीत पटौदी सचिव जयेश गुप्ता कोषाध्यक्ष अमित मक्कड़ उपस्थित थे। सदस्य सीनियर मेंबर शिव कुमार गुप्ता, सतीश पटौदी, राजकुमार अग्रवाल, दिलीप खरे, हरीश बत्रा, प्रशांत सोनी, संजीव पाटनी, गणेश अग्रवाल, केदार शाहजी, अतुल भार्गव, निलेश गुप्ता, रूपल अग्रवाल, अमरेश गोयल, दीपक वोहरा, पंकज अग्रवाल, राजेश साहू, दीपक साहू, अरविंद अग्रवाल, आशीष जैन, संजय जैन, निलेश लाठ विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन अर्पित नेमा जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में रोटे मनोज अग्रवाल द्वारा सभी पधारे गणमान्यों का धन्यवाद प्रेषित किया गया।