स्वास्थ्य शिविर में 381 की जांच, 17 गंभीर मरीजों को किया गया रेफर
स्वास्थ्य
28-Sep-26
12 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए जनप्रतिनिधि

छिंदवाड़ा अपडेट
सांसद बंटी विवेक साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के तहत और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में सोमवार को चौरई नगर मंडल के ग्राम बरेलीपार में 12 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान कुल 381 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 171 महिलाओं व बालिकाओं और 210 पुरूषों व युवाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान मिले 17 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर भी किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि पुर्व विधायक पंडित रमेष दुबे थे। पुर्व विधायक पंडित रमेष दुबे सहित अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और ग्रामीणों एवं शिविर में पहंुचे डॉक्टरों व नर्सिग स्टॉफ पर फुलों की वर्षा करते हुए सभी का स्वागत भी किया।
सांसद बंटी विवेक साहू का संदेश लेकर शिविर में पहुंचे पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने शिविर को संबोधित करते हुए लोगों को बताया कि छिन्दवाड़ा व पाढंुर्णा जिले में आयोजित हो रहे शिविरों में यदि कोई गंभीर मरीज मिल रहा है तो उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर करके उचित उपचार किया जा रहा है। यदि जरूरत पड़ी तो गंभीर मरीजों को नागपुर और अन्य महानगरों में स्थित मेडिकल कॉलेजों में भेजकर उचित उपचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाने और जनता को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। चौरई विधानसभा प्रभारी व वरिष्ठ भाजपा नेता लखन वर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
29 सितंबर को पालाचौरई में लगेगा 13 वां शिविर
सेवा संकल्प अभियान और सेवा, संकल्प एवं स्वास्थ्य के 100 दिन अभियान की श्रृंखला में आज 29 सितंबर को जुन्नारदेव नगर मंडल के ग्राम पालाचौरई में स्थित उपस्वास्थ्य केन्द्र के पास स्थित ग्राउंड मंे 13 वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जुन्नारदेव नगर मण्डल अध्यक्ष अनिरूद्व चटर्जी एवं श्रीमती सपना पाल ने क्षेत्रवासियों एवं ग्रामीणों से उक्त शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
शिविर में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
स्वास्थ्य शिविर के इस अवसर पर पुर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, चौरई विधानसभा प्रभारी व वरिष्ठ भाजपा नेता लखन वर्मा, बबलू पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन राय, भाजपा के वरिष्ठ नेता ऋषि वर्मा, वीरपाल यूनाती, जगेंद्र अल्डक, रिजवान कुरैशी, चंद्रकुमार चंदू जैन, प्रभुणारायण नेमा, दीपक खंडेलवाल, राधेश्याम रघुवंशी, अनमोल चौधरी, सुशील वर्मा, चंद्रभान सोनी, संजय तिवारी, राजा राय, बबलेश शर्मा, नपामल सरपंच सुरजन लाल, काशीराम वर्मा, विनोद रघुवंशी, रंजीत वर्मा, गंगाधर वर्मा, विनोद वर्मा, सुनील वर्मा,राजा वर्मा सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिति, जनपद सदस्य, सरपंच, कार्यकर्ता एवं बंडी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।