Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद कार्यालय में मना दिव्यांग का जन्मदिन

सांसद कार्यालय में मना दिव्यांग का जन्मदिन
छिंदवाड़ा
14-Jan-26
तिल गुड के लड्डू और खिलाया केक 

छिंदवाड़ा

जिले के सांसद की एक और संवेदनशीलता आज मकर संक्रांति के अवसर पर दिखाई दी। सांसद  विवेक बंटी साहू में आए हुए एक दिव्यांग का जन्मदिन उन्होंने अपने कार्यालय में ही मनाया। दिव्यांग जनों की भावनाओं का सम्मान करते हुए दिव्यांग एकता एवं कल्याण मंच के भूतपूर्व प्रदेश सचिव अरविंद कुमार बाथव का सांसद साहू ने अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाकर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है। अरविंद कुमार बाथव के साथ सांसद ने स्वयं केक काटा और सभी दिव्यांग जनों को खिलाया और उपस्थित जनसमूह को दिव्यांग जनों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने सहयोग का आह्वान किया। 

सांसद की इस पहल से जिले के दिव्यांग जनों में अत्यंत हर्ष व्याप्त है। उन्होंने जनसामान्य के बीच कोई भेदभाव न करते हुए दिव्यांग जनों को यथा संभव सहयोग प्रदान किया है। उनकी यही खूबी उन्हे लोकप्रियता के शिखर पर  पहुंचा रही है। इसके पश्चात सांसद साहू ने दिव्यांग हितैषी समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। सांसद कार्यालय में आयोजित जन्मदिन समारोह में समग्र दिव्यांग जन जागरूकता संगठन के अध्यक्ष अमित इंगले, सचिव कृष्णा बाहरी, कोषाध्यक्ष शरद कुशवाहा, विनोद राजनकर, जिला पुनर्वास केंद्र के प्रशासनिक अधिकारी पंच लाल चंद्रवंशी, मोबलाइजर रविंद्र सोनिया, राहुल बोपचे और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 
Share News On