Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कांग्रेस भू अधिग्रहण प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष मनोनीत

कांग्रेस भू अधिग्रहण प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष मनोनीत
छिंदवाड़ा
13-May-26
छिन्दवाड़ा

कांग्रेस में भू अधिग्रहण प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपते हुए भू अधिग्रहण प्रकोष्ठ का विस्तार करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार समर्थ मैद को कांग्रेस भू अधिग्रहण प्रकोष्ठ में छिन्दवाड़ा जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उन्होंने अपनी नियुक्ति के प्रति कमलनाथ एवं नकुलनाथ सहित कांग्रेस के समस्त वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार माना है। नवनियुक्त पदाधिकारी को राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने नियुक्त पत्र प्रदान किया।
Share News On