जिला महिला कांग्रेस ने संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा
छिंदवाड़ा
13-May-26
छिन्दवाड़ा
जिला महिला कांग्रेस की एक आवश्यक बैठक राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में कांग्रेस की वरिष्ठ महिला नेत्रियों के साथ ही प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव एवं जिला महिला कांग्रेस छिन्दवाड़ा की प्रभारी का स्वागत किया गया। आयोजित बैठक में परिचयात्मक व संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने एकजुटता व सहयोगत्मक व्चवहार पर जोर दिया।
आयोजित बैठक में सर्वप्रथम प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव श्रीमती किरण चौधरी व छिन्दवाड़ा जिला महिला कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती रूपाली शर्मा व कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्रियों का पुष्प गुच्छ व पुष्पहार से जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किया गया। श्रीमती किरण चौधरी ने कहा कि वे सतत रूप से महिला कांग्रेस को सशक्त करने के लिए कार्य करती रहेंगी। वर्तमान परिस्थितियों में सरकार का बर्ताव पूरी तरह से महिला विरोधी है जिसका खुलकर विरोध जारी है। प्रभारी श्रीमती रूपाली शर्मा ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि वादा तो 3 हजार रुपए देने का किया था, लेकिन अभी तक आधे तक भी नहीं पहुंच पाई है।
आयोजित कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत कराते हुए कहा कि जिला महिला कांग्रेस सतत रूप से संगठन विस्तार पर जोर दे रही है। आगामी दिनों में ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित कर संगठन से जुड़ी हुई गतिविधियों को गति दी जाएगी साथ ही मातृशक्ति को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान भी प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने उपस्थिति महिला नेत्रियों का प्रभारी से परिचय कराते हुए संगठन से जुड़ी हुई अन्य गतिविधियों पर भी चर्चा की। इस दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष रानू डेहरिया, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा यादव, मनीषा पाल सहित उप ब्लॉक की अध्यक्षगण, वार्ड अध्यक्षगण सहित अन्य महिला पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहीं।
महिला कांग्रेस पश्चिम उप ब्लॉक की बैठक सम्पन्न
शहर महिला कांग्रेस के पश्चिम उप ब्लॉक की बैठक राजीव भवन में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने की। संगठन विस्तार सहित अन्य विषयों पर चर्चा करते हुए उन्होंने पश्चिम उप ब्लॉक में वार्ड स्तर पर माताओं-बहनों को संगठन से जोड़ने हेतु निर्देश दिए साथ ही वार्ड स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियां संचालित करने पर जो दिया। आयोजित बैठक में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती दीपा यादव व महिला कांग्रेस की पश्चिम उप ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती आम्रपाली नरवरे सहित अन्य उपस्थित रहे।