Home News Helpline Classified Jobs About Contact

फर्स्ट स्टेप स्कूल में जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता

फर्स्ट स्टेप स्कूल में जिला स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता
खेल
12-Aug-26
विभिन्न आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, छिंदवाड़ा का दबदबा

छिंदवाड़ा

जिला स्तरीय शालेय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को फर्स्ट स्टेप हायर सेकंडरी स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने मुकाबलों में हिस्सा लिया। आयोजन समिति के सचिव महेंद्र पाल ने बताया कि बालक वर्ग में 14 वर्ष तथा 17-19 वर्ष आयु वर्ग में छिंदवाड़ा विकासखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग के सभी आयु वर्गों में भी छिंदवाड़ा विकासखंड की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

विजेता खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर फर्स्ट स्टेप स्कूल की संचालिका मंजू साव, प्राचार्य रुचि साव, जिला शिक्षा अधिकारी जेके इरपाची और जिला क्रीड़ा अधिकारी योगेश्वर चौरिया ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेलों में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने में पंकज श्रीवास, भारती बागड़े, मयूर खादीपुरे, विशाल करमाकर और अक्षित प्रकाश दास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Share News On