विश्व हिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर मंथन
छिंदवाड़ा
12-Jul-26
छिंदवाड़ा/परासिया

विश्व हिंदू परिषद के धर्म रक्षा प्रसार अभियान के अंतर्गत रविवार को बीएमएस कार्यालय, परासिया में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिला संयोजक राधेश्याम सिंह ने की। उन्होंने धर्म रक्षा, संगठन विस्तार तथा धर्म प्रचार-प्रसार को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की विचारधारा और सेवा कार्यों को पहुंचाने की आवश्यकता बताई।
बैठक में आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की। अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।