सोमवार शाम तक सांसद बंटी विवेक साहू की 375 किमी की पदयात्रा होगी पूर्ण
राजनीति
12-Jul-26
सोमवार को घुनवारा से मैहर तक करेंगे 15 किमी की धार्मिक पदयात्रा

छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू और सैकड़ों पदयात्री धार्मिक पदयात्रा के अंतिम दिन 15 किमी की पदयात्रा करते हुए 13 जुलाई की देर शाम मैहर पहुचेंगे। वे 14 जुलाई की सुबह मैहर में मां शारदा धाम में माथा टेककर पुजा अर्चना करेंगे। रविवार को सतना के सांसद गणेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मैहर जिले के ग्राम घुनवारा में पहुंचकर सांसद बंटी विवेक साहू का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।
विदित हो कि धार्मिक यात्रा के दौरान जैसे.जैसे मैहर में स्थित मां शारदा धाम नजदीक आता जा रहा है वैसे.वैसे सांसद बंटी विवेक साहू सहित सैकड़ों पदयात्रियों के हौसले और भी बुलंद होते जा रहे है। पदयात्रा के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू और पदयात्रियों का भव्य स्वागत और अभिनंदन करने के लिए छिंदवाड़ा व पांढंुर्ना सहित अन्य स्थानों से पहुंच रहे हजारों लोगों के द्वारा भी सांसद बंटी विवेक साहू और पदयात्रियों का हौसला बढ़ाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बारिश के मौसम में तमाम प्राकृतिक और शारीरिक कठिनाईयों के बीच भी सांसद बंटी विवेक साहू अपने सैकड़ों पदयात्रियों के साथ निरंतर पदयात्रा कर रहे है। इस दौरान छिन्दवाड़ा, सिवनी, जबलपुर एवं कटनी में सांसदों, विधायकों, महापौरों सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाजसेवियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सांसद बंटी विवेक साहू का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया और पदयात्रा में शामिल हुए।