सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत प्रताप शाला में लगा दिव्यांग रोजगार मेला
स्वास्थ्य
08-Oct-26
मेले में 72 दिव्यांगों ने कराया पंजीयन
दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र सहित अन्य आवश्यक सहायक सामग्री का वितरण

छिंदवाड़ा अपडेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान 2026 सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत गुरुवार को प्रताप शाला, मोहबे मार्केट में दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेला, स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र छिंदवाड़ा में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में 76 दिव्यांगजनों ने रोजगार के लिए 14 विभिन्न फर्मों में अपना पंजीयन कराया। रोजगार मेले में छिंदवाड़ा की विभिन्न फर्मों एवं शोरूम संचालकों ने अपनी टीम के साथ सहभागिता की। उन्होंने दिव्यांगजनों का पंजीयन कर उनकी योग्यता एवं क्षमता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर 30 अधिक दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र सहित अन्य आवश्यक सहायक सामग्री का वितरण किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि सेवा मेरा योगदान अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग उपलब्ध कराना है। दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसरों से जोड़ना और उन्हें आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराना इसी सेवा भावना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उपयोगी साबित होते हैं।
सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि दिव्यांगजनों को केवल सहायता उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसरों से जोड़ना भी आवश्यक है। रोजगार मेले के माध्यम से पंजीयन कराने वाले दिव्यांगजनों को उनकी योग्यता एवं आवश्यकता के अनुसार अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा और सहयोग की भावना से आयोजित ऐसे कार्यक्रमों से जरूरतमंदों को सीधे लाभ मिलता है।
कार्यक्रम संयोजक पंडित रमेश दुबे एवं कार्यक्रम प्रभारी धर्मेंद्र मिगलानी ने बताया कि कार्यक्रम में दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया तथा उनकी आवश्यकताओं के अनुसार सहायक सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन नरेंद्र पाल ने किया।
कार्यक्रम में यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
कार्यक्रम के अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, आशय जैन, पप्पू ठाकुर, भाजपा दिव्यांग कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अरविंद कुमार बाथव, भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकुमार चंदु जैन, रिजवान कुरैशी, राजु नरोटे, पंकज पटानी, शंशाक चंदेल, धर्मेन्द मिगलानी, संजय सक्सेना, कुबेर सूर्यवंशी, अनीश पटेल, राजू नरोटे, चंदू जैन, कुंदन मिगलानी, मनीष गुप्ता, उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुष्पेंद्र निगम, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के प्रशासनिक अधिकारी पंचलाल चंद्रवंशी, कैंप के नोडल अधिकारी अंशुल सांवले, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष भानु दास गोखले, अभिलाषा भागरे आदि उपस्थित थे। मेले को सफल बनाने में अनिल भारती, बसंत कुमार मथुरिया, अमित इंग्लिश, शरद कुशवाहा, सतीश दरिया, अभिषेक बघेल, महेश किंग, श्रीमती सरिता पांडे, गौरव बाजपेई, निरपट टेकरी, डॉ. हितेश मिश्रा, डॉ. दिलीप खरे, डॉ. दीपिका वर्मा, डॉ. नम्रता सूर्यवंशी, श्रीमती बल्लक्ष्मी नायडू, श्रीमती राधिका श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार सनोदिया, घनश्याम विश्वकर्मा, राजाराम धुर्वे, सुनील पाटिल, श्रीमती प्रियंका आदि ने सहयोग प्रदान किया।