दीपक बाजपाई को सौंपी कांग्रेस सेवादल की कमान
छिंदवाड़ा
19-Dec-25
छिन्दवाड़ा
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस सेवादल में जिलाध्यक्ष (मुख्य संगठक) एवं प्रभारी मनोनीत किए गए हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रभारी को तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे की अनुशंसा उपरांत कांग्रेस सेवादल में जिला अध्यक्ष (मुख्य संगठक) पद पर दीपक वाजपाई को मनोनीत किया गया है। प्रभारी पद की जिम्मेदारी राजेश मरकाम को सौंपी है। दोनों ही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति के कमलनाथ एवं माननीय नकुलनाथ का हृदय से आभार माना है। पूर्व सांसद नकुलनाथ दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को 22 दिसम्बर सोमवार को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
सेवादल ने मनाया शहीद राम प्रसाद बिस्मिल की पुण्यतिथि
कांग्रेस सेवादल के द्वारा शहीद रामप्रसाद बिस्मिल की पुण्यतिथि मनाई गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद राम प्रसाद बिस्मिल पुण्यतिथि पर शहीद स्मारक पहुंचकर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कपाले ने शहीद राम प्रसाद बिस्मिल के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। आयोजित कार्यक्रम में राकेश मरकाम,दीपक बाजपाई, रमेश बेले, शेष उइके, बलराम चौहान, आशीष पाल, पप्पू पाल, हेमन्त राजपूत, देशराज बारस्कर, विक्रम बंदेवार, सुरेश भावे सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।