Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कांग्रेस 21 जून रविवार को मनाएगी नकुलनाथ का जन्मदिन

कांग्रेस 21 जून रविवार को मनाएगी नकुलनाथ का जन्मदिन
राजनीति
20-Jun-26
मंदिरों में पूजा अर्चना कर दीर्घायु की करेंगे कामना, राजीव भवन में सम्पन्न होगा मुख्य समारोह

छिन्दवाड़ा

जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का जन्मदिन आज जिला मुख्यालय सहित जिले की समस्त विधानसभाओं व ब्लॉक मुख्यालयों व मंडलम में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। जन्मदिवस पर मुख्य समारोह राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न होगा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार प्रात 11  बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन में धर्मगुरुओं का सम्मान किया जावेगा साथ ही धर्मगुरुओं द्वारा दुआ, आशीष व प्रेयर के उपरांत नकुलनाथ को बधाईयां प्रेषित करते हुये केक काटा जावेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने सभी कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेस के सभी विभाग, प्रकोष्ठ, अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्यों को निश्चित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

शहर कांग्रेस करेगी पूजा अर्चना

शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नकुलनाथ जी की दीर्घायु के लिये अनगढ़ हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की जाएगी, तदोपरांत छोटी बाजार स्थित श्रीराम मंदिर, बड़ी माता मंदिर, तारण तरण जैन मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात भैयाजी की दरगाह पहुंचेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने बताया कि वृद्धाश्रम में केक काटा जाएगा, जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया जाएगा। नरसिंहपुर नाके पर केक काटा जाएगा, गोलगंज, चन्दनगांव, ऊंटखाना, परासिया रोड कोल्ड स्टोरेज के सामने केक काटकर माननीय नकुलनाथ जी का जन्मदिन धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा।

युवक कांग्रेस करेगी कार्यक्रम

जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल के अनुसार युवक कांग्रेस के द्वारा पोआमा स्कूल आधार फाउंडेशन छिन्दवाड़ा के साथ केक काटकर हर्षाेल्लास के साथ जन्मदिन मनाया जाएगा। इस दौरान बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराने के साथ ही उन्हें उपहार भी भेंट किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर युकां के युवा रक्तदान करेंगे।

एनएसयूआई पीजी कॉलेज में मनायेगी जन्मदिन

जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी के नेतृत्व में एनएसयूआई के पदाधिकारियों के द्वारा जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी चौक पर केक काटकर नकुलनाथ का जन्मदिन हर्षाेल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जावेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

महिला कांग्रेस करेगी भंडारे का आयोजन

जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सरला सिसोदिया श्रीवास्तव ने बताया कि महिला कांग्रेस के द्वारा ऊंटखाना स्थित श्रीराम मंदिर में पूजा अर्चना कर नकुलनाथ जी के स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी। शाम को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Share News On