Home News Helpline Classified Jobs About Contact

23 जून मंगलवार को अनाज व्यापारी संघ की हड़ताल

23 जून मंगलवार को अनाज व्यापारी संघ की हड़ताल
कृषि जगत
20-Jun-26
छिंदवाड़ा

सकल अनाज दलहन तिलहन महासंघ के आव्हान पर स्थानीय अनाज व्यापारी संघ ने 23 जून मंगलवार को मंडी नीलामी में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है। छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रतीक शुक्ला से मिली जानकारी के अनुसार मंडी टैक्स में बढ़ोतरी के विरोध में व्यापारियों द्वारा यह तय किया गया है कि 23 जून मंगलवार को कोई भी व्यापारी स्थानीय कुसमेली मंडी में किसी भी प्रकार की कोई बोली नहीं लगाएगा और न ही नीलामी प्रक्रिया में भाग लेगा।
Share News On