Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद ने ग्राम पांजरा में विभिन्न निर्माण कार्याे का किया भूमिपूजन

सांसद ने ग्राम पांजरा में विभिन्न निर्माण कार्याे का किया भूमिपूजन
राजनीति
20-Jun-26
छिंदवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशानुरूप अब गांवों में भी ग्रामीणों को शहरवासियों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा विधानसभा के ग्राम पंचायत चन्हियाकलां के अंतर्गत आने वाले ग्राम पांजरा में विकास कार्यों की नई शुरुआत करते हुए सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 8.49 लाख की लागत से सी.सी.रोड और नाली निर्माण के कार्य पूर्ण होनेे के बाद ग्रामवासियों को आवागमन एवं मूलभूत सुविधा मिलेगी।

सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव गांव, गरीब, किसान और आमजन के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जिले के प्रत्येक गांव में निरंतर विकास कार्यों को गति देना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। गांवों के विकास के लिए भाजपा सरकार द्वारा धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। सांसद श्री साहू ने इस अवसर पर ग्राम पंाजरा में 8.49 लाख की लागत से होने वाले सी.सी. रोड निर्माण एवं नाली निर्माण के कार्याे का विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन भी किया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे प्रमुखजन

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के जिला मंत्री दीपक पटेल, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा,सारना मंडल अध्यक्ष ओम पटेल, मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, सारना मंडल के महामंत्री प्रहलाद पटेल, विजय मसराम, सरपंच श्रीमती दुर्गा राजेंद्र भलावी, उप सरपंच श्रीमती पूजा राकेश सिंधे, मंडल उपाध्यक्ष नितेश पटेल, शक्ति केंद्र संयोजक हरिपाल पटेल, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल,कमलेश बघेल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रविन्द्र पटेल, देवेन्द्र पटेल, मोतीलाल साहू, देवेन्द्र विश्वकर्मा, द्वारका प्रसाद, रुपेश साहू,  राजू भलावी, श्रीमति अनिता महताप मरकाम, श्रीमती सुरेखा सिंधे,  बलराम पटेल,  सुनील सिंधे, श्रीमती उर्मिला सिंधे, रविदास बघेल,अजय (अज्जु) बघेल, तारा सिंग, श्रीमती दुर्गा प्रसाद परतेती, यशवंत सेन, रामेश्वर पटेल कार्यकर्तागण, समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Share News On