कांग्रेस ने किसान रैली की तैयारियों के बीच काली पट्टी बांधकर मनाया काला दिवस
राजनीति
09-Oct-26
12 अक्टूबर को छिन्दवाड़ा ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में होगा आयोजन
कांग्रेस के छिन्दवाड़ा ग्रामीण में हुई चार महत्वपूर्ण बैठकें

छिन्दवाड़ा अपडेट
किसानों की मांग स्पष्ट है कि छिन्दवाड़ा जिले को सूखा घोषित किया जाए। किसान भाइयों की मांगों को जायज ठहराते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार से सतत रूप से यह आग्रह कर रहे हैं कि छिन्दवाड़ा जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर अविलम्ब अन्नदाता को राहत पहुंचाने वाले निर्णय लिए जाए। ताकि आर्थिक संकट का सामना कर रहे किसानों को राहत पहुंच सके। किसानों की मांगों को पूरा कराने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी व किसान कांग्रेस कमेटी भी अपनी मांगों को स्पष्ट कर चुकी है, किन्तु राहत मिलती नजर नहीं आ रही। भाजपा सरकार की किसानों के प्रति बेरूखी और संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने के कारण अब कांग्रेस ने किसान रैली की तैयारी को और अधिक तेज कर दिया है।
कांग्रेस छिन्दवाड़ा ग्रामीण के पर्यवेक्षक मनीष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण लगातार कृषक भाइयों से सम्पर्क व बैठक आयोजित कर बड़े किसान रैली की तैयारी में जुट चुके हैं। सांख उभेगांव, पिंडरई कला, कोटलबर्री व उभेगांव में रणनीति तैयार की गई। कृषकों ने आयोजित बैठक में स्पष्ट रूप से कहा कि रबी सीजन में किसी भी फसल की बोवनी उचित नजर नहीं आ रही, क्योंकि सिंचाई स्रोतों में पानी नहीं है। किन्तु बिजली के बिल जमा करने पड़ रहे, फसल बीमा का कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ। आयोजित बैठकों में भी कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माथे पर काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया।
बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे व पर्यवेक्षक मनीष पांडेय ने आयोजित बैठकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिनांक 12 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को किसान भाइयों के साथ कांग्रेस आंदोलन कर अपनी महत्वपूर्ण मांगों का ज्ञापन सौंपेगी। ज्ञापन के माध्यम से छिन्दवाड़ा जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने सहित अन्य प्रमुख मांगों को पूरा करने का आग्रह किया जाएगा। बैठक में अजय सिंह रघुवंशी, सुखपाल पटेल, संतोष पटेल, मनोज वानखेड़े, राजकुमार पटेल, रामजी किरार, लाल सिंह पटेल, रघुवीर पटेल, संतोष पाटस्कर, धनीराम वानखड़े, प्रशांत गोलू पटेल, नारायण पटेल, श्रीराम पटेल खापा, संदीप सोनी, सुंदर चौरे, धनीराम साँख, नेपाल कोरडे, नरेश कथूरिया, अर्पित तिवारी, संजू महोरे, अंजेश पटेल, प्रकाश पटेल, संतोष पटेल उभेगाँव, शुभम् कुशवाहा, बबलू चौरे, मिलिंद जैन, धनराज पटेल, विनोद वानखेड़े, सवितानंद, रामनाथ गेड़ाम, अक्कू पटेल, शेष कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।