Home News Helpline Classified Jobs About Contact

नीट परीक्षा में गड़बड़ को लेकर शनिवार की शाम कांग्रेस का मशाल जुलूस

 नीट परीक्षा में गड़बड़ को लेकर शनिवार की शाम कांग्रेस का मशाल जुलूस
छिंदवाड़ा
15-May-26
छिन्दवाड़ा

नीट परीक्षा पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से हुए खिलवाड़ के विरोध में कांग्रेस छिन्दवाड़ा जिला मुख्यालय पर विशाल मशाल जुलूस निकालेगी। देश की प्रतिष्ठित नीट परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक प्रकरण ने सम्पूर्ण शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गम्भीर प्रश्चचिन्ह खड़े कर दिए हैं। लाखों मेहनती छात्र-छात्राओं, पालकों व अभिभावकों की आशाओं के साथ हुए इस अन्याय के विरोध में तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर कांग्रेस विशाल मशाल जुलूस निकालेगी जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए महात्मा गांधी चौक (फव्वारा चौक) पहुंचकर सम्पन्न होगी।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता नितिन उपाध्याय ने बताया कि मशाल जुलूस दिनांक 16 मई शनिवार को सांय 6 बजे छोटा तालाब स्थित लालबहादुर शास्त्री चौक से प्रारंभ होगा जो मुख्य मार्गों से होते हुए महात्मा गांधी चौक पहुंचेगा। आयोजित जुलूस में जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस, कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा संगठन व विभाग एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण सम्मिलित रहेंगे।
Share News On