Home News Helpline Classified Jobs About Contact

अधिकतम खुदरा मूल्य के संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन

अधिकतम खुदरा मूल्य के संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन
छिंदवाड़ा
15-May-26
छिंदवाड़ा

कलेक्टर को अधिकतम खुदरा मूल्य पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को भारतीय ग्राहक पंचायत ने ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रांतीय पर्यावरण प्रमुख लक्ष्मी नारायण सोनी ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उपभोक्ताओं के हित में हमेशा कार्य करने वाला संगठन है। लोगों के साथ लूट और कालाबाजारी की जाती है इसको लेकर देश व्यापी आंदोलन 25 मई को दिल्ली के जंतर मंतर में किया जा रहा है इस संबंध में जानकारी कलेक्टर को दी गई है। ज्ञापन के दौरान अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संभाग संगठन मंत्री बृजेश जैन, पर्यावरण प्रांतीय प्रमुख लक्ष्मी नारायण सोनी, जिला अध्यक्ष विकास राजपूत, उपाध्यक्ष जय श्रीवास्तव, अंकित गोनेकर, प्रिंस जवारकर, मयंक बावरकर, आयुष मेहरा, मोंटी जावरकर, आदित्य, विशाल, सुमित, संदीप, मोहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं ।
Share News On