जगन्नाथ रथ यात्रा का कांग्रेस परिवार ने किया स्वागत
राजनीति
16-Jul-26
छिन्दवाड़ा

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ जी की ओर से जिला कांग्रेस परिवार ने गांधी गंज पहुंचकर जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान जगन्नाथ से जिले की सुख, शांति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो, प्रकोष्ठ प्रभारी पप्पू यादव, केशव साहू, अशोक राजपूत, तरूण कराड़े, शैलेन्द्र उर्फ शैलू सेंगर, मुकेश उपाध्याय, फिरोज खान, दीपा यादव, दीपक यादव, माया सूर्यवंशी व ममता चोखे सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम रथ यात्रा का पुष्पहार व पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया। रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ की विशेष पूजा अर्चना कर जिले में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री ओकटे ने कमलनाथ जी एवं नकुलनाथ जी की ओर से जिलेवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।