चाँदामेटा में आबकारी विभाग ने 100 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की
क्राइम
16-Jul-26
छिन्दवाडा
आबकारी विभाग ने आज चाँदामेटा अंतर्गत ग्राम नोनी एवं दरबई में अवैध मदिरा निर्माण के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई की। वृत्त चाँदामेटा प्रभारी के नेतृत्व में आबकारी दल ने ग्राम नोनी में नाले एवं पहाड़ी किनारे झाड़ियों में तथा ग्राम दरबई में नदी किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया महुआ लहान बरामद किया। क्षेत्र में कुल चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई। इसके अलावा अड्डों के आसपास झाड़ियों में छिपाकर रखी प्लास्टिक की कुप्पियों से हाथ भट्टी मदिरा भी जब्त की गई।
कार्रवाई के दौरान लगभग 1200 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया। आवश्यक सैंपल लेने के बाद शेष लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही 14 प्लास्टिक की 5-5 लीटर क्षमता वाली कुप्पियों एवं 2 प्लास्टिक की 15-15 लीटर क्षमता वाली कुप्पियों से कुल 100 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई। आबकारी विभाग ने इस मामले में 6 प्रकरण दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। इस कार्रवाई में वृत्त चाँदामेटा प्रभारी जीत सिंह धुर्वे, आबकारी उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक ओम नारायण बाम्हने, आरक्षक सुश्री प्रियंका सरयाम, सुश्री दीपाली झारिया, रविशंकर कंगाली तथा नवनियुक्त आरक्षक घनश्याम पन्द्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।