Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओक्टे ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओक्टे ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण
छिंदवाड़ा
12-Mar-26
छिन्दवाड़ा

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक तीन माह में ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया जाता है। इस निरीक्षण में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहते हैं। गुरूवार 12 मार्च को वेयर हाउस पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के पास ईएलसी चौक में निरीक्षण करने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे भी पहुंचे।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, जिला निर्वाचन अधिकारी हरेन्द्र नारायण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योति ठाकुर व कांग्रेस के प्रतिनिधि सुबोध गोरई सहित अन्य पदाधिकारियों ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान एक टीम भी वहां उपस्थित रही। विदित हो कि यह निरीक्षण प्रति तीन माह में किया जाता है, जिसमें कांग्रेस की ओर से प्रतिनिधि ही वेयर हाउस पहुंचते थे, किन्तु इस बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वयं पहुंचे और उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया।  
Share News On