Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

माल्हनवाड़ा में बीमारियों की रोकथाम एवं टीकाकरण की दी जानकारी

माल्हनवाड़ा में बीमारियों की रोकथाम एवं टीकाकरण की दी जानकारी
छिंदवाड़ा
13-Mar-26
छिंदवाड़ा

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा माल्हनवाड़ा आंगनवाड़ी केंद्र में ग्रामीणों को बीमारियों की रोकथाम और टीकाकरण की जानकारी दी गई। इस अवसर पर परामर्शदाता श्यामल राव ने ग्रामीणों को बताया कि गर्मी का मौसम आने वाला है। इस समय कम पानी पीने के कारण अधिकांशतः डिहाईड्रेशन यानि पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में पानी पीकर ही घर से निकलना चाहिए। पेय जल स्त्रोतों जैसे नल-हैंडपंप, कुंओं आदि के पास साफ-सफाई रखना चाहिए। साथ ही आसपास सोख्तापीठ भी बनाना चाहिए ताकि व्यर्थ पानी का संरक्षण हो सके। भोजन करने के पहले साबुन से हाथ धोना चाहिए ताकि बैक्टरियां से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। सीएचओ सोमकुंवर ने ग्रामीणों को टीकाकरण की जानकारी देते हुए बताया कि 0 से पांच साल के बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण किया जाना आवश्यक है ताकि उन्हें सात बीमारियों से बचाया जा सके। दस्त लगने वाले बच्चों को जिंक, ओरआरएस और विटामिन ए की दवा पिलाना चाहिए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता धुर्वे ने एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों को आंगनबाड़ी में कुपोषित बच्चों, इन्फ्रनटोमीटर, साल्टर मशीन, वजन मशीन, ऊंचाई नाप के उपकरणांे का किस तरह से उपयोग किया जाता इस बारे में जानकारी दी। आयोजन को सफल बनाने  में एमएसडब्ल्यू के छात्र चितेश डेहरिया, आयुषा सरसवार, शिवांगी साहू, सुषमा शुक्ला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता धुर्वे, अर्चना भारती, सीएचओ सोमकुंवर, एएनएम सरिता यादव, उर्मिला माहोरे, आशा सहयोगिनी मीना मालवीय, आशा कार्यकर्ता रेखा डेहरिया का सहयोग रहा ।
Share News On