Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

अपराधियों के साथ होर्डिंग में सांसद की फोटो, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लिया आड़े हाथों

अपराधियों के साथ होर्डिंग में सांसद की फोटो, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लिया आड़े हाथों
छिंदवाड़ा
29-Apr-26
छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू के जन्मदिन के अवसर पर शहर में लगे होर्डिंग्स को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने उन्हें आड़ों हाथ लेते हुए कहा कि अब समय बदल चुका है। अपराधियों के साथ होर्डिंग में फोटो लगवाने वाले यह कैसे कह सकते हैं कि वे अपराध मुक्त और शांतिप्रिय जिले की कामना करते हैं। सच्चाई को जनता देख रही कि भाजपा कितना और किस हद तक का झूठ बोल रही, समय आने पर जवाब अवश्य मिलेगा। आज भी विश्वविद्यालय, हॉर्टिकल्चर कॉलेज के पास स्वयं का भवन नहीं है। सीएम छिन्दवाड़ा आए थे, सवाल किया तो जवाब नहीं दे पाए उस समय सांसद भी वहां थे। केवल झूठ बोलने व श्रेय लेने की एक सीमा है जिसे भाजपाई पार कर चुके हैं, अब जनता जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद के पास वर्तमान में दो रास्ते हैं, एक झूठा श्रेय लेना और दूसरा झूठे आरोप लगाना। उन्होंने प्रश्न उठाते हुए कहा कि मप्र में अब तक 8 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हो चुके हैं, इसके पहले तक क्या भाजपा सरकार ने छिन्दवाड़ा के विकास को लेकर कोई बात नहीं हुई ? पिछले समिट में भी छिन्दवाड़ा को लेकर कोई बात नहीं हुई थी। जनता भली भांति जानती है कि कमलनाथ व नकुलनाथ के देश के औद्योगिक घरानों से व्यक्तिगत सम्बंधों के चलते छिन्दवाड़ा में आज वो सबकुछ है जो महानगरों में दिखाई देता है। छिन्दवाड़ा संभाग का सपना अधूरा है, आपका, बेटा आपका भाई कहने वाला वोट और नोट का भूखा है। कभी जनता के बीच अडानी ग्रुप की जमीन को लेकर तमाम तरह के झूठ उस समय के भाजपा जिला अध्यक्ष बंटी साहू के द्वारा बोले गए थे, जनता ने वह भी सुना और देखा है।
Share News On