जमीन की तलाश तो भाजपा के सांसद करते हैं, भाजपा जिलाध्यक्ष शायद भूल गए
छिंदवाड़ा
29-Apr-26
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सोनू मागो ने भाजपा जिलाध्यक्ष के बयान पर किया पलटवार
छिन्दवाड़ा
भाजपा जिला अध्यक्ष सबसे पहले तो यह बात अच्छी जान लें कि जमीन की तलाश भाजपा के सांसद करते हैं, यह बात सर्वव्यापी है। राजनीतिक जमीन सुरक्षित करने की तो आवश्यकता भाजपा को है, क्योंकि अब यंत्र और षड्यंत्र नहीं जनतंत्र चलने वाला है। खरीद फरोख्त और षड्यंत्र से सरकार हड़पने वाली भाजपा हर बार अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकती। जनता का भरोसा कमलनाथ एवं नकुलनाथ पर कल भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा। उन्होंने जनता को झूठी घोषणाएं, झूठे वादे नहीं बल्कि ठोस विकास के कार्य दिए हैं जिसका एक और सबसे बड़ा प्रमाण न्यूक्लियर पावर प्लांट है। उक्त उदगार भाजपा जिलाध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सोनू मागो ने व्यक्त किए।
श्री मागो ने जारी बयान में आगे कहा कि मेडिकल कॉलेज से लेकर, विश्वविद्यालय, एग्रीकल्चर कॉलेज, हॉर्टिकल्चर कॉलेज सहित अन्य कार्य है जो आज भी पूर्ण आकार नहीं ले पाए। इस सच्चाई को स्वीकार करने की बजाए जिला अध्यक्ष न्यूक्लियर पावर प्लांट पर जनता के बीच झूठ परोस रहे। उन्होंने और उनकी पार्टी ने दलगत राजनीति से उपर उठाकर कार्य किया होता तो ये कार्य अधूरे नहीं बल्कि अभी तक पूरे हो गए होते। उनके पार्टी के सांसद जमीन तलाशते हैं और आरोप कांग्रेस पर लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष सबसे पहले सांसद से यह बात कहें कि वे जमीनों की तलाश बंद करें फिर झूठे आरोप लगाना बंद करें। कमलनाथ एवं नकुलनाथ ने छिन्दवाड़ा में कभी जमीन नहीं तलाशी, राजनीतिक जमीन भी नहीं, क्योंकि वे हमेशा ही कहते हैं कि छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र उनके लिए चुनाव क्षेत्र नहीं, बल्कि अपना घर है। जब बात छिन्दवाड़ा की आती है तो उनके लिए राजनीति से ऊपर उठकर विकास का के कार्य सर्वाेपरि व प्राथमिक होते हैं। इसके लिए वे अपने व्यक्तिगत सम्बंधों से भी विकास के कार्य कराते आ रहे हैं।