पॉलीटेक्निक कॉलेज खिरसाडोह में “कंक्रीट टॉक” आयोजित
शिक्षा
07-Oct-26
क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

छिन्दवाडा अपडेट
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खिरसाडोह में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों के लिए अदानी सीमेंट द्वारा “कंक्रीट टॉक” विषय पर विषय विशेषज्ञ व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अदानी सीमेंट छिंदवाड़ा के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी शुभांक शर्मा, तकनीकी इंजीनियर जय धुर्वे, प्रतीक साहू एवं दिव्यांश बावरकर तकनीकी सहायक के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को अदानी सीमेंट के “कंक्रीट टॉक” विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। तकनीकी व्याख्यान के उपरांत क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य एच. डी. पाटिल, सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष श्रीमती रितु मेवाड़े, विभाग के रूपेश कुमार, आलोक उइके, विनय बारस्कर एवं संस्था के टी.पी.ओ. लीलेंद्र वासनिक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ “कंक्रीट टॉक” एवं सिविल इंजीनियरिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।