Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शहर युवक कांग्रेस ने शहर में कई स्थानों पर प्रारंभ किए प्याऊ

शहर युवक कांग्रेस ने शहर में कई स्थानों पर प्रारंभ किए प्याऊ
छिंदवाड़ा
22-May-26
छिन्दवाड़ा

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के प्रेरणा से प्रेरित होकर शहर युवक कांग्रेस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर भीषण गर्मी में आमजन को राहत देने प्याऊ प्रारंभ किए हैं। शहर के मुख्य चौराहों के साथ ही विभिन्न मार्गों पर नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष जगदम्बा पटेल द्वारा आम जनता और राहगीरों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई है।

भीषण गर्मी में शहर के अलग-अलग प्रमुख स्थलों पर मिट्टी के मटके रखकर शीतल जल (ठंडे पानी) का प्रबंध किया गया है, ताकि धूप और तपिश के बीच राहगीरों को पीने के पानी के लिए भटकना ना पड़े। गर्मी से सूख कण्ठ को जल की राहत मिल सके। कलेक्ट्रेट रोड के साथ ही राजीव भवन के ठीक सामने भी प्याऊ प्रारंभ किया गया है जिसमें नियमित शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।

प्याऊ का शुभारंभ करते समय एकलव्य यहाके, मनोज वर्मा, देवेंद्र बनवारी, हर्षित सुरवंशी, मनोहर वर्मा, अंकित वर्मा, हर्षित मालवी,  अंशुल वर्मा सुरेश साऊजी, आशीष तागड़े, शिखर वर्मा व बिजेन्द्र शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Share News On