Home News Helpline Classified Jobs About Contact

टैक्स पूरा और सुविधाएं अधूरी को लेकर अभियान चलाएगी शहर कांग्रेस

टैक्स पूरा और सुविधाएं अधूरी को लेकर अभियान चलाएगी शहर कांग्रेस
राजनीति
04-Aug-26
शहर के वार्डों में जारी बैठकों में जल्द लिया जाएगा निर्णय

छिन्दवाड़ा

भाजपा शासित नगर पालिक निगम की नाकामियों को जल्द ही जनता के बीच लाया जाएगा। “जनता से टैक्स पूरा और सुविधाएं क्यों अधूरी” जन अभियान कांग्रेस के द्वारा जल्द ही चलाया जाएगा। आगामी बैठकों में इस पर निर्णय लिया जाएगा। वर्तमान में शहर के वार्डों में जारी बैठकों में प्राथमिक तौर पर इस विषय पर चर्चा हो चुकी है। तैयारियां पूर्ण होते ही कांग्रेस वार्डों में जनसम्पर्क अभियान के माध्यम से इस बात को जनता के बीच लेकर पहुंचेगी।

शहर कांग्रेस कमेटी के मध्य उप ब्लॉक क्षेत्र व शहर की हृदय स्थली श्रीराम मंदिर बड़ी माता मंदिर वार्ड क्रमांक 27 एवं संत रविदास वार्ड क्रमांक 23 में बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने वार्ड स्तर पर नियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचित करने की बात कही। 

वरिष्ठ कांग्रेस जनप्रतिनिधि गंगाप्रसाद तिवारी ने भी आयोजित बैठक को सम्बोधित किए। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम में जलकर, स्वच्छता कर व सम्पत्ति कर सभी बढ़ा हुआ वसूला जा रहा और सुविधाएं आज भी अधूरी ही मिल रही है। जनता पर्याप्त पेयजल आपूर्ति चाहती है, लेकिन नहीं मिल रही, गंदगी का अम्बार लगा हुआ है, सफाई पर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन विषयों को लेकर जनता के बीच पहुंचा जाएगा। जन आंदोलन के माध्यम से शासन से मांग की जाएगी कि असुविधाएं अधूरी है तो टैक्स पूरा क्यों वसूला जा रहा है।

आयोजित बैठक में मध्य उप ब्लॉक के प्रभारी, अध्यक्ष, जोन प्रभारी व समन्वयक सहित दोनों ही वार्ड के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण व कांग्रेस के मोर्चा, संगठन, विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Share News On