Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बाल वैज्ञानिकों ने जिज्ञासा, कल्पना और नवाचार का किया प्रदर्शन

बाल वैज्ञानिकों ने जिज्ञासा, कल्पना और नवाचार का किया प्रदर्शन
छिंदवाड़ा
15-Jan-26
डाइट में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी संपन्न

छिंदवाड़ा

राज्य शिक्षा केंद्र मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा अभियान जिला शिक्षा केंद्र छिंदवाड़ा के तत्वावधान में जिला स्तरीय सामाजिक विज्ञान, गणित,  विज्ञान, पर्यावरण प्रादर्श एवं सेमिनार, लघु नाटिका, एकल गायन कार्यक्रम प्रदर्शनी आज 15 जनवरी गुरुवार को डाइट छिंदवाड़ा में जिला शिक्षा अधिकारी जीएस बघेल, जिला परियोजना समन्वयक जेके इड़पाचे एवं डाइट प्राचार्य एमके पांडवा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने कहा कि आज के कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली बाल प्रतिभाएं ही भारत का भविष्य हैं । डीपीसी जे.के. इड़पाचे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कक्षा छठवीं से आठवीं तक के इन छात्रों के द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रादर्श प्रस्तुत किए गए भविष्य में ये बाल वैज्ञानिक ही देश का नाम रोशन करेंगे । अधिकारीद्वय ने विद्यार्थियों की जिज्ञासा, कल्पना और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समस्त मार्गदर्शी शिक्षकों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की ।

कार्यक्रम प्रभारी एपीसी संकेत कुमार जैन ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में 11 विकासखंडों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने अपनी बाल वैज्ञानिक सोच एवं अभिनय कौशल सहित विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया ।कार्यक्रम का मंच संचालन अरविंद भट्ट एवं राजेश जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से एपीसी भानु कुमार गुमास्ता, श्रीमती अनुराधा श्रीवास्तव, जी. एस. ठाकुर, मथुरा प्रसाद चौरिया, अजय केकतपुरे, मुकेश श्रीवास्तव, दीपक साहू का विशेष सहयोग रहा। विभिन्न प्रदर्शन एवं लघु नाटिकाओं के निर्णायक के रूप में सुनील कुमार विश्वकर्मा, वीरेंद्र शर्मा, संजय सिंह, धीरेंद्र दुबे, वंदिता दुबे, बृजेश राय एमपी चौरिया, नवनीत बेले, अमित वर्मा ने निर्णायक की भूमिका का कुशल निर्वहन किया।
Share News On