Home News Helpline Classified Jobs About Contact

छिंदवाड़ा मंडी में गेहूं की आवक सबसे ज्यादा, मूंग का भाव ₹6903 तक

छिंदवाड़ा मंडी में गेहूं की आवक सबसे ज्यादा,  मूंग का भाव ₹6903 तक
कृषि जगत
19-Aug-26
छिंदवाड़ा

कृषि उपज मंडी समिति छिंदवाड़ा द्वारा 19 अगस्त 2026 को जारी दैनिक आवक-भाव के अनुसार मंडी में कुल 385 अनुबंधों के माध्यम से 11,210 बोरी कृषि उपज की आवक दर्ज की गई। इनमें गेहूं की आवक सबसे अधिक रही। गेहूं की 6,513 बोरी मंडी में पहुंची और इसका न्यूनतम भाव ₹2,525, अधिकतम ₹3,099 तथा मॉडल भाव ₹2,651 प्रति क्विंटल रहा।

मक्का की 4,490 बोरी आवक हुई। इसका न्यूनतम भाव ₹2,182, अधिकतम ₹2,492 और मॉडल भाव ₹2,400 प्रति क्विंटल रहा। सोयाबीन की 189 बोरी आवक में न्यूनतम भाव ₹5,000, अधिकतम ₹6,500 और मॉडल भाव ₹6,350 प्रति क्विंटल रहा।

चना की 3 बोरी आवक हुई, जिसका भाव ₹5,660 से ₹6,100 प्रति क्विंटल रहा। तुअर की 13 बोरी आवक में न्यूनतम भाव ₹6,475, अधिकतम ₹7,281 और मॉडल भाव ₹7,200 रहा। वहीं मूंग की 2 बोरी आवक हुई और इसका भाव ₹6,903 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।

शनिवार-रविवार मंडी में प्रवेश बंद

मंडी समिति ने सूचना जारी कर बताया है कि शनिवार एवं रविवार को मंडी में प्रवेश पूर्णतः बंद रहेगा। मंडी में प्रवेश का समय रात 12 बजे से लोडिंग समाप्त होने के बाद सुबह 9:30 बजे तक रहेगा। वहीं नीलामी प्रारंभ होने का समय सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया है। मंडी समिति ने किसानों एवं व्यापारियों से निर्धारित समय और नियमों का पालन करने की अपील की है।
Share News On