Home News Helpline Classified Jobs About Contact

परासिया के झुर्रे माथनी में महिला कांग्रेस सेवादल की बैठक

परासिया के झुर्रे माथनी में महिला कांग्रेस सेवादल की बैठक
राजनीति
19-Aug-26
छिंदवाड़ा

परासिया विधानसभा क्षेत्र के झुर्रे माथनी में महिला कांग्रेस सेवादल की बैठक सम्पन्न हुई। आगामी दिवस में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। समस्त महिला नेत्रियों से सक्रियता के साथ कार्य करने का आग्रह किया गया। जिला महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष ने बताया कि परासिया ब्लॉक के झुर्रे माथने में महिला कांग्रेस सेवादल की बैठक जिला उपाध्यक्ष एवं परासिया विधानसभा प्रभारी सिंधु यादव के नेतृत्व में ब्लॉक उपाध्यक्ष सविता बुनकर के निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर चर्चा हुई। जिला सचिव रश्मि धुर्वे ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ की छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के प्रति पहली प्राथमिकता से अवगत कराते हुए नेताद्वय के द्वारा प्रदान की जा रही निःशुल्क शिक्षा और रोजगार के अवसर पर विस्तृत प्रकाश डाला।

संगठन विस्तार के तहत ललिता मरावी को नगर अध्यक्ष, चंद्रा धुर्वे को क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं मिनी राउतेले को युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अंत में प्रेमलता उइके ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गीता मरकाम, बसंती उइके, पुष्पा धुर्वे, सीता धुर्वे, वर्षा बनवारी, अंकिता खान, मिनाक्षी धुर्वे, अमीदा बेगम, निशा, आयशा खान, शकीला कुरैशी, खुशनुमा, सविता बुनकर, रश्मि धुर्वे एवं सरिता राउतेले सहित महिला सेवादल की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
Share News On