Home News Helpline Classified Jobs About Contact

चांदामेटा नगर परिषद अध्यक्ष ने किया एक दिवसीय अनशन

चांदामेटा नगर परिषद अध्यक्ष ने किया एक दिवसीय अनशन
राजनीति
01-Aug-26
छह माह से पेंशनधारियों को नहीं मिली पेंशन, कांग्रेस ने जताया कड़ा विरोध

छिन्दवाड़ा

सबका साथ, कर्ज में सरकार और भाजपा का विकास। पेंशन खा गई प्रदेश की भाजपा सरकार यही है भाजपा की असली पहचान। विगत 06 माह से पात्रहितग्राही पेंशन पाने के लिए शासकीय दफ्तरों के चक्कर काट रहे, लेकिन भाजपा नेताओं की आंखों में यह बेबशी और बुजुर्गों की जरूरत दिखाई नहीं दी। चांदामेटा नगर परिषद अध्यक्ष ने अनशन व ज्ञापन के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाई।

विगत 06 माह से बुजुर्ग, विधवा व दिव्यांगजन पेंशन के लिए तरस रहे। बुजुर्ग बैंक और पंचायतों के चक्कर काट रहे हैं, दवाइयों के बिना परेशान है। विधवा माताओं के घर चूल्हा नहीं जल रहा, दिव्यांगजन अपने अधिकार के लिए दर-दर भटक रहे और सरकार बहाने बना रही है। पात्रहितग्रहियों की मजबूरियों को देखकर आहत हुए चांदामेटा नगर परिषद के कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद बिजोलिया ने चांदामेटा बस स्टैंड पर एक दिवसीय अनशन किया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी को राज्यपाल के ज्ञापन सौंपकर पात्रहितग्रहियों को अविलम्ब पेंशन दी जाने की मांग की। 

आयोजित अनशन में शामिल हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि कांग्रेस परिवार सभी की चिंता करती है। इसका उदाहरण मप्र में पंद्रह माह की कमलनाथ जी की सरकार है। कमलनाथ जी ने पेंशन की राशि सीधे 300 रुपए बढ़ाई थी, इसके बाद यह राशि 600 रुपए हुई। उन्होंने अनशन पर बैठे श्री बिलोलिया को दूध पिलाकर अनशन समाप्त कराया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने ज्ञापन लेने के उपरांत कहा कि जिला कलेक्टर के माध्यम से वे कांग्रेस की मांगों को सरकार तक पहुंचाएंगे साथ ही निराकरण के लिए हर संभव प्रयास भी करेंगे।

आयोजित अनशन में परासिया विधायक सोहन वाल्मीकी, परासिया विधानसभा प्रभारी राजीव तिवारी, जिला कांग्रेस छिन्दवाड़ा कार्यालय मंत्री कोमल साहू, कमल राय ब्लाक अध्यक्ष, लीलाधर पुरिया, हरि वर्मा, भरत डेहरिया, बसन्त मालवी, गगन खंडूजा, अनुपमा राय, अमजद खान, ब्रजकुमारी सरेआम, अंजली श्रीवास्तव, उत्कर्ष बाल्मीक, सुशील जायसवाल, राकेश शर्मा, जुगल विश्वकर्मा, राजेन्द्र रैदास, बलराम सरेआम, पवन बाबरिया, चन्द्रभूषण डेहरिया, प्रतिभा सोनी, शिवा रावतेल, सावित्री वर्मा, मंजू सोनी, रुकमा वनसोड, पूर्णिमा बेले, रानी खान, अशोक डेहरिया, शैफ खान, ज्योति कैथवास, खलिक भाई, ममता, अनिल अहिरवार, नीलू, अजय चंदेल, वसीम खान, निसार अहमद परासिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कमल राय सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परासिया के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्तागण सहित कांग्रेस के समस्त विभाग, प्रकोष्ठ, मोर्चा संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।  
Share News On