Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जिला शिक्षा अधिकारी ने ली बीईओ एवं बीआरसी की बैठक

जिला शिक्षा अधिकारी ने ली बीईओ एवं बीआरसी की बैठक
शिक्षा
01-Aug-26
समीक्षा बैठक में दिए गुणवत्ता, नामांकन एवं सीएम हेल्पलाइन पर विशेष जोर

छिन्दवाडा 

जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. इड़पाचे की अध्यक्षता में आज  जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों (बीआरसी) की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक संचालक डी.पी. डेहरिया भी उपस्थित थे।

बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक के नामांकन की प्रगति, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण, अपार आईडी निर्माण, सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, निःशुल्क साइकिल वितरण तथा अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की विकासखंडवार विस्तार से समीक्षा की गई।

 जिला शिक्षा अधिकारी श्री इड़पाचे ने निर्देश दिए कि सभी कार्यों में समयबद्धता, पारदर्शिता एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र विद्यार्थी तक समय पर पहुँच सके। जिला शिक्षा अधिकारी ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों के निराकरण में विशेष गति लाने तथा सभी विभागीय तैयारियाँ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करते हुए शासन की प्राथमिकताओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री इड़पाचे ने शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, प्रभावी शिक्षण व्यवस्था तथा विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग का मूल उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आवश्यक सुविधाएँ एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी अधिकारी टीम भावना, समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें तथा जिले की शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सक्रिय योगदान दें।
Share News On