Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

स्काउट गाइड के जनक लार्ड बेडेन पॉवेल का जन्म दिवस मनाया

स्काउट गाइड के जनक लार्ड बेडेन पॉवेल का जन्म दिवस मनाया
छिंदवाड़ा
22-Feb-26
छिंदवाड़ा

भारत स्काउट गाइड जिला संघ छिंदवाड़ा द्वारा स्काउट गाइड के जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडेन पावेल के जन्म दिवस को थिंकिंग डे के रूप में मनाया। कार्यक्रम में डीओसी नरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष विनोद तिवारी, राज्य उपाध्यक्ष तुकाराम दुर्गे, जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल, अखिलेश चौहान, मनोज आरपुरे ने अपने विचार रखे।

गौरतलब है कि 22 फरवरी को स्काउटिंग गाइडिंग के संस्थापक लार्ड राबर्ट स्टीफेशन स्मीथ बेडेन पावेल एवं उनकी पत्नी लेडी बेडेन पावेल का जन्म दिवस होता है इसी कारण विश्व के अनेक देशो में आज विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाय जाता है। इस अवसर पर जिला सचिव राजेन्द्र सरवरे, जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सोनी, ब्लाक सचिव मोहखेड अजय कुमार धुर्वे, ट्रेनिंग काउंसलर परासिया श्रीमती रिजवाना परवीन, ए.एल.टी.गाइड, श्रीमती ममता पटले, संयुक्त सचिव, सतीश पवार, संतोष मालवीय ब्लाक सचिव तामिया, कमलेश कुमार मरकाम, अशोक पवार, बंटी मालवीय सहित निर्मला इग्लिश मिडियम स्कूल बालाजी पब्लिक स्कूल, शास. स्कूल सोनाखार, शास. उत्कृष्ट विद्यालय, विद्या निकेतन के 60 स्काउट गाइड एवं प्रभारी शिक्षक शिक्षकाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अन्त में स्काउट गाइड के छात्र छात्राओ द्वारा बी.डी.ई. परिसर की स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित कराया गया। कार्यकम के अंत में जिला सचिव राजेन्द्र सदवरे ने अभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र कुमार सोनी ने किया।

Share News On

"सफलता" की पोशाक कभी तैयार नहीं मिलती, इसे बनाने के लिए"मेहनत" का हुनर चाहिये।