Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

मजदूरों को जीवनोपयोगी सामान देकर मनाया गुरूदेव का जन्मदिवस

मजदूरों को जीवनोपयोगी सामान देकर मनाया गुरूदेव का जन्मदिवस
छिंदवाड़ा
13-May-26
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के 70 वें जन्मोत्सव पर साधकों ने किया अनोखा प्रयोग

छिंदवाड़ा

बुधवार 13 मई को श्री श्री रविंकर जी के 70 वें जन्मोत्सव के अवसर पर सिवनी प्राण मोती परिसर के पास निर्माणाधीन आश्रम में भव्य दिव्य गुरु पूजा एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर बड़ी संख्या में साधक, स्वयंसेवक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं दिव्य गुरु पूजा से हुई। सभी साधकों ने एकत्रित होकर भजन, सत्संग एवं ध्यान के माध्यम से गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण व्यक्त किया। इस अवसर पर केक काटकर पूजनीय गुरुदेव की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। 

आर्ट ऑफ लिविंग की श्रीमती श्वेता चड्डा ने बताया कि पूरे वातावरण में भक्ति, आनंद और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। सेवा कार्यों के अंतर्गत आर्ट ऑफ लिविंग टीचर श्रीमती श्वेता चड्ढा द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए मजदूर भाई-बहनों को मटकों का वितरण किया गया वहीं श्रीनाथ अग्रवाल द्वारा आश्रम निर्माण कार्य में लगे मजदूर परिवारों को गेहूं, चावल, आटा, तेल एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की गई। सेवा एवं मानवता का यह भाव सभी उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणादायी रहा। 

इसके साथ ही संस्था द्वारा हाल ही में आयोजित “पीस ऑफ माइंड” अभियान का भी उल्लेख किया गया। श्रीमती चड्डा के मार्गदर्शन मंे शहर के विभिन्न कार्यालयों एवं स्थानों पर लगातार 6 दिनों तक निःशुल्क योग एवं मेडिटेशन सत्र आयोजित किए गए, जिसमें लगभग 1000 लोगों ने सहभागिता कर मानसिक शांति, तनावमुक्त जीवन एवं स्वास्थ्य लाभ का अनुभव किया।

कार्यक्रम को शहरवासियों द्वारा सराहा गया तथा लोगों ने इसे अत्यंत लाभकारी बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोगी श्री श्री डेेव्लपर्स के सुधीर भसीन, हेमंत बत्रा, सेलिन अग्रवाल, राजीव गुप्ता, श्रीनाथ अग्रवाल, रमेश मिगलानी, पूनम गुप्ता, मंजू मोहबे एवं नंदकिशोर तिवारी, सुनील भटुरकर, बाबू ओक्टे, तारेन्द्र अल्डक का विशेष योगदान रहा। 
Share News On