नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक मामले में आप ने किया प्रदर्शन
छिंदवाड़ा
13-May-26
छिंदवाड़ा
आम आदमी पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश सहित छिंदवाड़ा में देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2026 को पेपर लीक होने के पश्चात गंभीर आरोपों के बाद रद्द किया गया है। नीट परीक्षा का पेपर लीक होना देश के लाखों होनहार बच्चों के भविष्य, उनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत और समय के साथ किया गया बहुत बड़ा खिलवाड़ है।

आप नेताओं का कहना है कि कोचिंग और पढ़ाई में माता-पिता की गाढ़ी कमाई का हुआ आर्थिक नुकसान बेहद निंदनीय है, और आम आदमी देश के बच्चांे के साथ हुये इस भ्रष्टाचार की घोर निंदा की एवं इसके विरोध में महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की ताकि भविष्य में छात्रों के भविष्य को लेकर कोई भ्रष्टाचार न कर सके । इस अवसर पर आप के जिलाध्यक्ष सतीश राजपूत, जिला संगठन मंत्री वीरेन्द्र विश्वकर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राजू पाण्डे, हरिप्रसाद पीपले लीगल विंग जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष चौरई रामगोपाल इरपाची, एस.टी. विंग ब्लॉक अध्यक्ष चौरई वीरेन्द्र इनवाती, कदीर मंसूरी, सतीश धुर्वे, अजय सरयाम, देवसिंग उइके सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।