Home News Helpline Classified Jobs About Contact

स्नातकोत्तर परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों ने एनएसयूआई के साथ सौंपा ज्ञापन

स्नातकोत्तर परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्रों ने एनएसयूआई के साथ सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा
13-May-26
छिंदवाड़ा

पीजी कॉलेज में स्नातकोत्तर परीक्षाओं के परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला एन.एस.यू.आई. अध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी एवं छात्र नेता अर्पित तिवारी के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने अपनी समस्याओं से प्राचार्य को अवगत कराया। 

उन्होंने कहा कि जिस समस्या को लेकर छात्र संगठन कई बार आवेदन-निवेदन के साथ- साथ ज्ञापन दे चुका है लेकिन इसके बाद भी परीक्षा परिणाम में सुधार नहीं हो रहा है। परिणाम जारी होते ही विपत्ति बनकर छात्र छात्राओं का भविष्य खराब करने आ जाती है। सैकड़ों छात्र छात्राओं का भविष्य गलत परीक्षा जांच के कारण पाताल में चला जाता है। आज पुनः महाविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया गया है कि इस समस्या को लेकर एन.एस.यू.आई ज्ञापन लेकर आई है उस समस्या का जल्द से जल्द पुनः परीक्षा की सही जांच करके दोबारा परीक्षा परिणाम जारी किया जावे। इस अवसर पर मुख्य रूप से एन.एस.यू.आई छात्र संगठन के पदाधिकारी सतेन्द्र अहिरवार, अंजली मरावी, आयन खान, आशिक उसरेठे, कुशाल पाल, धनराज यादव, प्रिंस चौरसिया, शिवम वर्मा सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Share News On