भाजपा बूथ स्तर पर मनाएगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस
राजनीति
22-Jun-26
छिंदवाड़ा
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भाजपा के पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस जिले के सभी बूथों पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान, राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए किए गए संघर्ष तथा उनके बलिदान को याद किया जाएगा।
भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उईके ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी संगठन द्वारा जिले के प्रत्येक बूथ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन एवं विचारों पर चर्चा की जाएगी। कार्यकर्ताओं को उनके राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दिलाया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिले के सभी मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने बूथों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस गरिमामय ढंग से मनाएं तथा उनके आदर्शों, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए संगठन की विचारधारा को मजबूत बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना, अखंड भारत के संकल्प और जनसेवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
नवागत महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग का छिंदवाड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा स्वागत
(छिंदवाड़ा)नवागत महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग श्रीमती ओजस्वी काले का छिंदवाड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर अध्यक्ष श्यामसुंदर चांडक,सचिव विशाल माहेश्वरी,मनीष गुप्ता, ब्रजेश कोहरे, जितेंद्र साहू विवेक माहेश्वरी,ब्रजेश कल्पीवार,विकास वात्सल्य उपस्थित रहे।