Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

माँ दुर्गा मंदिर स्थापना पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने की पूजा अर्चना

माँ दुर्गा मंदिर स्थापना पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने की पूजा अर्चना
छिंदवाड़ा
22-Jun-26
छिंदवाड़ा

कलेक्ट्रेट परिसर के समीप स्थित माँ दुर्गा के पावन मंदिर की स्थापना के चतुर्थ वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव मंदिर प्रांगण पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने आदि शक्ति माँ भगवती के दिव्य चरणों में शीश नवाकर विधिवत दर्शन-पूजन किया तथा प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि माँ दुर्गा शक्ति, श्रद्धा और आस्था की प्रतीक हैं। उनके आशीर्वाद से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, साहस और नई प्रेरणा का संचार होता है। उन्होंने माँ भगवती से प्रार्थना करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, अटूट शांति एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा की असीम कृपा और आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और जनकल्याण की भावना निरंतर मजबूत होती रहे। मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए इसे जनआस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा संजय पटेल, पार्षद संदीप सिंह चौहान, अनीश पटेल उपस्थित रहे।
Share News On