भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने स्व. रामनाथ ओकटे को दी श्रद्धांजलि
छिंदवाड़ा
14-Jul-26
छिंदवाड़ा

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के भाई स्वर्गीय रामनाथ ओकटे की शोकसभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर श्री यादव ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा इस कठिन समय में उन्हें धैर्य एवं संबल बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के साथ जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, धर्मेंद्र मिगलानी,जनपद सदस्य कुबेर सूर्यवंशी, शैलेन्द्र मालवी, राहुल शर्मा, विजय नामदेव, विक्की साहू उपस्थित रहे।