भारतीय मजदूर संघ ने की 17 सितम्बर को राष्ट्रीय श्रमदिवस घोषित करने की मांग
छिंदवाड़ा
14-Sep-26
छिन्दवाड़ा

17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती के दिन को राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित करने की मांग को लेकर एक बार भी भारतीय मजदूर संघ ने मोर्चा खोल दिया है। भारतीय मजदूर संघ की केन्द्रीय कार्यसमिति के द्वारा लिये गये निर्णय एवं प्रदेश कार्यसमिति की सागर मध्यप्रदेश में सम्पन्न हुई पदाधिकारी की बैठक में इस बात को लेकर चर्चा हुई । बैठक में यह लिया गया कि 15 सितंबर को प्रदेश भर में जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली तथा मुख्यमंत्री म.प्र.शासन भोपाल को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा । इस ज्ञापन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश श्रीवास्तव शामिल होंगे। ज्ञापन के माध्यम से यह मांग की जाएगी कि भारतीय पंचांग के अनुसार में भाद्रपक्ष शुक्ल षष्ठी 17 सितम्बर को पड़ने वाली कन्या संक्रांति को राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित किया जाए।
भारतीय मजदूर संघ लंबे समय से भारत वर्ष हेतु श्रमिकों के आराध्य आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित करने की मांग करते चला रहा है भारतीय मजदूर संघ की इसी मांग पर केन्द्र एवं राज्य सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिये यह ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा । जिला समिति के अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध सभी श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू विभाग प्रमुख संजय शक्रवार जिला समिति अध्यक्ष अर्जुन भारती ,जिला मंत्री अजय पाल ने इस ज्ञापन के कार्यक्रम में सायं. 4ः30 बजे कलेक्टर कार्यालय के सामने ,छिन्दवाड़ा में एकत्रित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आग्रह किया हैं।